फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अधिवक्तागण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट और प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्याओं की घटनाओं के विरोध में जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए सीएम के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बार कौंसिल ऑफ उप्र के प्रदेेश व्यापी आह्वान पर शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिला बार व सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त बैनर पर अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के उपरांत डीएम को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि दो नवंबर को तीस हजारी कोर्ट नई दिल्ली में वकीलों के साथ हुई पुलिस की बर्बरता को लेकर बार कौंसिल उत्तर प्रदेश ने रोष जाहिर किया है। ज्ञापन देने वालों में जिला बार संघ के अध्यक्ष सैयद नसीर हैदर काजमी, महासचिव प्रदीप कुमार मलिक, सिविल बार एसोसिएशन अनिल दीक्षित, महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक के अलावा रामवीर सिंह, बिजेंद्र प्रताप, अशोक कुशवाह, मनोज त्यागी, सोरभ पंवार, विष्णु, सुंदरलाल, राकेश, सुुधीर गुप्ता, प्रवीण खोकर, राज सिंह रावत, सोहनलाल आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें