फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारियों को न्याय दिलाने में अदालत का सहयोग करें अधिवक्ता : सिन्हा

विज्ञापन
सिविल कोर्ट परिसर में कार्यक्रम में विचार रखते हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज रमेश कुमार सिन्हा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज रमेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जज खुदा के प्रतिनिधि के रूप में न्याय करने के लिए कार्य करता है। इसलिए अधिवक्ताओं को भी अधिक से अधिक परिश्रम कर वादकारियों को न्याय दिलाने में अदालत का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को शिविर कोर्ट परिसर स्थित बार रूम में अभिनंदन समारोह में न्यायमूर्ति रमेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जज का पद सौभाग्य और बुजुर्गों की दुआओं से मिलता है। इसलिए जजों को अपने पद का उपयोग इमानदारी से करना चाहिए। समारोह में जिला जज राजीव कुमार शर्मा, अब्दुल हादी खां, ब्रह्म सिंह पुंडीर, अशोक गोयल, नरेश कुमार आदि ने भी विचार रखे। सिविल बार एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष रविंद्र कुमार पुंडीर ने प्रशासनिक जज रमेश कुमार सिन्हा को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। अध्यक्षता रविंद्र पुंडीर और संचालन रिजवान कासमी ने किया। समारोह में अपर जिला जज डा. राकेश कुमार नैन, एसीजेएम (सीनियर डिवीजन) संदीप कुमार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) लीलू के अलावा सुरेंद्र त्यागी, नसीम अंसारी, मंसूर अनवर खां, आदेश त्यागी, तहसीन खां, मुकेश त्यागी, अमित शर्मा, गुलशन राय, राजवीर शर्मा, सुधीर सिंह, दिलशाद अली खां, विपिनकांत कपिल, गनी खां, शाह फैसल, रमेश शर्म, अजय नौसरान, यशपाल त्यागी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें