फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्ता

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते अधिवक्तागण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली व छपार थाने में अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में धरना दिया। सीओ सिटी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को शांत किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने सख्ती से नियमों का पालन कराया था। नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी तादाद में मुकदमे दर्ज कराने के साथ ही अन्य कार्रवाई भी की गई थी। शहर कोतवाली व छपार थाने में दो अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की गई थी, जिसे लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को अधिवक्ता कचहरी परिसर में धरने पर बैठ गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। सूचना पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया व इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। इसमें सीओ सिटी ने दोनों ही मामलों में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को शांत कर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें