कोविड-19 में हुआ है कार्यप्रणाली में बदलाव
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में कोविड समयकाल में कार्य करने के नए तरीकों पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य वक्ता सुदीप चक्रवर्ती ने बताया कि आधुनिक तरीकों से घर बैठे ही व्यवसाय व कार्यालय के कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर से आने वाले लोगों से बचने की जरूरत है। घरों से कार्य करते वक्त अपने कार्य स्थल जैसा ही ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन का कार्य एक समय सारिणी के अनुसार किया जाए। वेबिनार में चंदना दीक्षित, पारुल कुमार, चेयरमैन डा. संदीप मित्तल, डा. आलोक गुप्ता, वैभव वत्स, प्रतीक गर्ग, तरुण गर्ग आदि शामिल रहे।