फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जीवन में सकारात्मक सोच अपनाएं और सामाजिक एकजुटता को महत्व दें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खतौली। आचार्य भारत भूषण महाराज ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी राष्ट्रवादी सोच से जुड़े। भारतीय संस्कृति का विश्व में विशिष्ट स्थान है। भारतीय संस्कृति हमें त्याग की भावना तथा वसुधैव कुटुंबकम से जोड़ती है। जीवन में अहिंसा तथा सहनशीलता को स्थान दें। अपने व्यवहार से किसी की भावनाओं को ठेस मत पहुंचाओ।
विज्ञापन

कानूनगोयान स्ट्रीट स्थित भगीरथी जैन मंदिर में आचार्य भारत भूषण महाराज ने कहा कि सदविचारों के साथ धर्म के मार्ग पर आगे बढ़े। संत सदैव आत्म कल्याण के मार्ग के लिए प्रेरित करते हैं। संतों केे प्रवचनों को जीवन में उतारने का प्रयास करें। सदविचार ही समाज को एकजुट रखते हैं। संगठित समाज ही धर्म मार्ग पर आगे बढ़ता है। जीवन में कटुता व राग द्वेष कोई स्थान मत दे। वात्सल्य भाव धारण करके परस्पर मैत्री भाव का विकास करें। भावों की विशुद्ध जिनके जीवन में होती है। प्रियांशी जैन ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें