फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रदर्शनी में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार, हापुड़, शामली, नैनीताल के 125 कलाकार हुए शामिल
विज्ञापन

डॉ. पीसी बरुवा आर्ट गैलरी में मेरी माटी मेरा देश पर आधारित प्रदर्शन आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कला गुरु डॉ. पीसी बरुआ की स्मृति में मेरी माटी मेरा देश पर आधारित एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन कमलांगन आर्ट गैलरी, आदर्श कॉलोनी में किया गया। प्रदर्शनी में मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार, हापुड़, शामली, नैनीताल आदि के 125 प्रतिष्ठित कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
प्रदर्शनी में मधुबनी और वर्ली पेंटिंग से लेकर आधुनिक कला शैलियों पर आधारित चित्र लगाए गए हैं। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में डॉ गीता मोहन, डॉ वेदपाल सिंह, जनेश्वर दास, प्रवीण चंद्र पटेल, डॉ अनिल सैनी, सुनील सैनी, रेशमा, रेखा, सविता रानी, देव सैनी, विनय सैनी, आयुष कुमार, सागर कल्याण, आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ महावीर सिंह का कुशल नेतृत्व प्रदर्शनी को निरंतर गति प्रदान कर रहा है। प्रदर्शनी संयोजक डॉ राजबल सैनी ने बताया कि प्रदर्शनी 3.30 बजे से रात्रि आठ बजे तक 20 अगस्त तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें