फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज होंगे पीजी और एलएलबी में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण परास्नातक प्रथम वरीयता सूची के अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार को बाधित रही।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से रविवार का अवकाश निरस्त कर संबद्ध महाविद्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं, ताकि पहली वरीयता सूची में चयनित अभ्यर्थियों को बिना किसी परेशानी के प्रवेश मिल सके। आज परास्नातक और एलएलबी की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार त्यागी ने बताया कि एलएलबी सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए पहली वरीयता सूची शनिवार को जारी हुई। इसमें सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ 65.81 प्रतिशत पर पहुंचा।
विज्ञापन

ओबीसी के लिए 40.98 प्रतिशत, एससी वर्ग के लिए की 61.95 प्रतिशत, एसटी 62.33 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कट ऑफ 38.80 प्रतिशत निर्धारित की गई है। वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आज दाखिले की प्रक्रिया में भाग लेंगे।
nदूसरी ओपन वरीयता सूची का संशोधित कार्यक्रम जारी : चौधरी छोटूराम महाविद्यालय के प्राचार्य केपी सिंह ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी ओपन वेटिंग लिस्ट का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।
चयनित अभ्यर्थियों को 29 और 30 जुलाई को संबंधित महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर जारी होगा, उन्हें 27 और 28 जुलाई को अपराह्न तीन बजे तक अपने इच्छित महाविद्यालय में ऑफर लेटर, ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र तथा प्रवेश के लिए आवश्यक सभी मूल अभिलेख प्रस्तुत कर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें