मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र पर जनवरी सत्र के लिए लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। उच्च शिक्षा के इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे।
कॉलेज के केंद्र पर कला, वाणिज्य, प्रबंधन, शिक्षा, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, पत्रकारिता, पर्यावरण, योग ,लाइब्रेरी साइंस सहित अनेक विषयों में पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पिछले कई वर्षों से पत्राचार के माध्यम से उच्च शिक्षा को सुलभ तरीके से प्रदान किया जा रहा है।
समर्थ पोर्टल के जरिये होंगे आवेदन
केंद्र की समन्वयक डॉ. रिम्पल पुंडीर ने बताया कि केंद्र ऑनलाइन आवेदन इग्नू के समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित पात्रता, शुल्क एवं पाठ्यक्रम विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रम नौकरीपेशा, गृहिणी, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं उच्च शिक्षा से वंचित वर्गों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं। लचीली अध्ययन प्रणाली, स्व-अध्ययन सामग्री, परामर्श सत्र एवं परीक्षा व्यवस्था इग्नू की समय सारणी से ही चलती हैं।