प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने स्नातक कक्षाओं में पंजीकरण कराने से चूक गए छात्र-छात्राओं को एक मौका और दिया है। स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के पंजीकरण और प्रवेश की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। प्रवेश से वंचित रह गए अभ्यर्थियों की मांग पर प्रवेश तिथि बढ़ाई गई है। अब काॅलेज 26 नवंबर को प्रवेश देंगे।