भिक्की में भूमिया के बराबर मे चहारदीवारी की निर्माण के दौरान मौजूद पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रशासन ने भूमिया की जमीन खाली कराई
मुजफ्फरनगर, सिखेड़ा। गांव भिक्की में दो पक्षों में चल रहे विवाद के बीच एसडीएम सदर ने भूमिया के बराबर में खाली पड़ी ग्राम पंचायत की भूमि को खाली कराकर चहारदीवारी बनवा दी है।
भूमिया के बराबर में खाली पड़ी जगह को लेकर दो पक्षों के बीच मामला कोर्ट में लंबित है। दोनों पक्ष इस जमीन पर अपना हक जता रहे हैं। शनिवार की सुबह एसडीएम दीपक कुमार भिक्की गांव में भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और भूमिया के बराबर में खाली पड़ी गांव पंचायत की भूमि की पैमाइश कराकर उसकी चहारदीवारी कराई। भिक्की गांव में भूमिया के बराबर में खाली पड़ी जमीन के टुकड़े को लेकर दशकों से दो पक्षों मौहम्मद इमाम और कबूल चंद, तिलक राम आदि के बीच विवाद चला आ रहा था। दोनों ही पक्ष इस भूमि पर अपना हक जताते रहे हैं। एक पक्ष के अनुसार इस मामले को लेकर दोनो पक्षों के बीच 2007 में सहमति बन गई थी, लेकिन बाद में दूसरे पक्ष ने इसे नकारते हुए कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। इस मौके पर सीओ मंडी धनंजय कुशवाहा, थाना प्रभारी रामवीर सिंह, भंडूर चौकी प्रभारी सहित आरएएफ और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।