फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सामूहिक विवाह योजना की तैयारी में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
27 फरवरी को नुमाइश मैदान में 800 जोड़ों का होगा विवाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला समाज कल्याण विभाग 27 फरवरी को नुमाइश मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहा है। तैयारी को लेकर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने नुमाइश मैदान का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 800 जोड़ों का विवाह पूर्ण रीति रिवाज से किया जाएगा। 500 हिंदू और 300 मुस्लिम जोड़ों का विवाह होगा। कार्यक्रम में 150 हवन कुंड तैयार किए गए है। मुस्लिम जोड़ों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था एवं मौलवियों का भी प्रबंध किया गया है। सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया क दांपत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में 35 हजार की धनराशि का अनुदान एवं विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि क्रय करके दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर छह हजार की धनराशि व्यय करने की व्यवस्था है। कुल 51 हजार की धनराशि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें