फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हैंडबाल के ट्रायल में 13 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबाल का ट्रॉयल कराया गया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया। कुल 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जी-20 प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैंडलाल प्रतियोगिता के लिए शनिवार को जिला स्तरीय ट्रायल किया गया। 13 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए अपनी जगह बनाई। सभी चयनित खिलाडि़यों को सीडीओ संदीप भागिया ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि गोरखपुर में 10 से 13 मार्च तक जी-20 प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई जानी है। इसके लिए टीम का चयन किया गया। इनमें प्रिंस सैनी, अजय सैनी, सहदेव, सन्नी, भविष्य, विनय, नमन, पवन, सचिन, अदनान, अनिल, अनुज और मासूम (आरक्षित) का चयन किया गया। यह सभी खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर अजय पाल सिंह, अमित दानी, गौरव बालियान, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें