देवबंद में सांपला रोड स्थित पटाखा गोदाम की जांच करते एसडीएम दीपक कुमार व पुलिस
- फोटो : DEVBAND
-देवबंद में पटाखा गोदाम का निरीक्षण कर विक्रेताओं को दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। सतपुरा गांव में पटाखा फैक्टरी में हुई विस्फोट की घटना के बाद देवबंद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। बुधवार को एसडीएम दीपक कुमार ने नगर के पटाखा गोदाम की चेकिंग की। इस दौरान पटाखा विक्रेताओं द्वारा की गई व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ सांपला रोड स्थित पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गोदाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मिले। कई स्थानों पर पटाखा बेचने वाले लोगों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच भी की गई। एसडीएम ने पटाखा विक्रेताओं से मानकों के अनुसार पटाखे रखने और बिक्री करने को निर्देशित किया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी मानक सही पाए गए है। बता दें कि पटाखा गोदामों और पटाखा बनाने के कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था और सही रखरखाव न होने के चलते जनपद में कई स्थानों पर धमाकों से जानी नुकसान हो चुका है। जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।