फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में अदिति अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। थीम ‘महिला सशक्तिकरण और बालिका सुरक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समाज में जन जागृति लाना’ रहा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदिति ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आईडी शर्मा ने दी गई थीम पर पोस्टर बनाने के वैज्ञानिक व तकनीकी पहलुओं के बारे में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। बेहतर पोस्टर बनाने के लिए पोस्टर के लिए दी गई थीम को तस्वीर के माध्यम से प्रस्तुत करना है। छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से सभी का ध्यान महिला सशक्तिकरण में बालिका सुरक्षा की ओर आकर्षित किया। प्रतियोगिता में अदिति चौधरी ने प्रथम, अंशिका सिंह, अपूर्वा ने द्वितीय और काजल पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवानी व अंजलि को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। मौके डॉ. जॉनी कुमार, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ हर्षिता तिवारी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें