फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अपने भाइयों के नाम करेंगे पुश्तैनी संपत्ति

Wed, 01 Mar 2023 04:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान सिद्दीकी अपने भाइयों के नाम पुश्तैनी संपत्ति करेंगे।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुधवार को बुढ़ाना तहसील पहुंचे। इस दौरान वह अपनी पुश्तैनी संपत्ति को भाइयों के नाम करेंगे। बताया जा रहा है कि वह अपने लिए संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं रखेंगे।

विज्ञापन


दिग्गज अभिनेता इन दिनों हैदराबाद में चल रही अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। बुधवार दोपहर को वह हैदराबाद से वाया दिल्ली होते हुए बुढ़ाना तहसील में अपने अधिवक्ता प्रशांत शर्मा के चैंबर पर पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि यहां पर वह अपने अधिवक्ता के जरिए अपनी पुश्तैनी संपत्ति अपने सभी छह भाइयों के बीच बराबर बांटेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें वह अपने लिए किसी भी तरह का हिस्सा नहीं रखेंगे। अधिवक्ता के माध्यम से यह प्रक्रिया की जा रही है। उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी और मैनेजर अनूप पांडेय भी साथ रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेना अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव: यहां जानने लें पूरी प्रक्रिया, आवेदन में गलती होने पर करा सकेंगे सुधार

बताया गया कि इस दौरान वह अपने बुढ़ाना स्थित पैतृक आवास पर भी नहीं जाएंगे। इस प्रकिया को पूरी करने के बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut: बेटे की लाश देख कांप उठा पिता का कलेजा, चंद घंटों पहले दूल्हा बना था लाडला, हर तरफ पसरा मातम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें