फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नहर पटरी पर हादसे में पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
खतौली गंगनहर पटरी पर पीड़ित परिवार को समझाते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
हादसे से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

एक घंटे तक शव नहीं उठाने दिए, कार्रवाई के आश्वासन पर ही माने

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मेरठ के गांव सलावा निवासी अल्ला राजी (42) और उसके बेटे रिहान (20) की मौत हो गई। तासमीन (38) पत्नी अल्ला राजी घायल है। पीड़ित परिवार की पुलिस से नोकझोंक हुई। एक घंटे तक शव नहीं उठाने दिए। बाद में आश्वासन पर परिजन मान गए।
मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव सलावा निवासी अल्ला राजी अपने बेटे रिहान और पत्नी तासमीन के साथ मंगलवार को बाइक से रतनपुरी के गांव सठेड़ी में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने आए थे। देर शाम वह नहर पटरी के रास्ते घर लौट रहे थे। गांव दूधली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अल्लाराजी व रिहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तासमीन घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद वाहन को लेकर आरोपी चालक फरार हो गया। घायल महिला ने राहगीर से अपने परिजनों को सूचना कराई तो वे ग्रामीणों के साथ मौके पर आ पहुंचे। सीओ खतौली रविशंकर शर्मा, खतौली, रतनपुरी, मंसूरपुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और शव उठाने की कोशिश की। मगर, ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़ने और मुआवजे की मांग कर शव नहीं उठाने दिए। पुलिस के साथ परिजनों की नोकझोंक भी हुई। एक घंटे बाद पुलिस ग्रामीणों को आश्वासन देने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा सकी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी हादसे की तहरीर नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें