बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। स्वच्छता अभियान में बुढ़ाना कस्बे को प्रदेश में दो बार विशेष स्थान प्राप्त हो चुका है। कस्बे की साफ-सफाई को लेकर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नगर पंचायत ईओ को बधाई दी। ईओ ने भी बॉलीवुड अभिनेता को बुकें व फोटो भेंट कर उनका सम्मान किया।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरि रविवार को बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मोहल्ला काजीवाड़ा स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यहां ईओ ने कस्बे का नाम रोशन करने वाले बॉलीवुड अभिनेता को बुकें के साथ ही अभिनेता का उनकी माता के साथ खिंचवाया गया फ्रेम फोटो भेंट किया। इस दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की सराहना की। चेयरपर्सन व ईओ के प्रयासों से ही पिछले दो वर्षों से कस्बे को स्वच्छता अभियान में प्रदेश में विशेष स्थान प्राप्त हुआ है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए भी अभिनेता ने ईओ की सराहना की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन, नगर पंचायत के मोहम्मद शाहआलम के अलावा फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मंझले भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी व अन्य लोग मौजूद रहे।