बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी और रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान आमने-सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में सिद्दीकी ने रालोद विधायक को गुमशुदा बताया है, जबकि विधायक का कहना है कि एक लाख रुपये उधार नहीं दिए जाने पर अयाजुद्दीन ने यह आरोप लगाए हैं।