फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक व व्हाटसअप पर प्रतिक्रिया करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक और व्हाटसएप पर प्रतिक्रिया देने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

खतौली। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अयोध्या प्रकरण पर आने वाले फैसले के मद्देनजर फेसबुक या व्हाटसएप पर प्रतिक्रिया करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से हर हाल में अमन चैन बनाने की अपील की।
विज्ञापन

कोतवाली में मंगलवार को नगर पालिका सभासद, व्यापारी, ग्राम प्रधान सहित सर्वसमाज के लोगों की बैठक बुलाई गई। डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर माहौल बिगाडने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। नगर एवं देहात क्षेत्रों में जो लोग माहौल बिगाड़ सकते हैं, उनको चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चाहे कुछ हो जाए या आपको कोई भड़काने की बात करें, तो ऐसे लोगों की बातों पर कतई ध्यान न दें। खतौली की जनता ने हमेशा सभी त्योहारों में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया है। आगे भी इसी तरह से सहयोग पुलिस प्रशासन को मिलता रहना चाहिए। देश की सबसे बड़ी सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने वाला है। इस फैसले का सभी को सम्मान और मानना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लेकर जगह जगह पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों की बैठक की जा रही है। इन बैठकों का सिर्फ एक ही मकसद है कि न्यायालय के फैसलों को लेकर कोई भी व्यक्ति फेसबुक या व्हाटसएप पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया न करें। प्रतिक्रिया करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे लोगों को समझाएं और फैसला आने पर अमन चैन बनाए रखे। संचालक सपा नेता सुलेमान परदेशी ने किया। बैठक में एसडीएम अजय कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी, विद्यानंद चमोला, रियाज सागर, नईम मलिक, रालोद नेता धर्मेन्द्र तोमर, नईम अख्तर, अंकुर सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें