फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नवजात की मौत के मामले में तीन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई, किया स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नवजात की मौत के बाद हुए हंगामे की गाज कई संविदा स्वास्थ्य कर्मियों पर गिरी है। जिला महिला चिकित्सालय में तैनात तीन स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। तीनों में से एक स्वास्थ्यकर्मी निजी अस्पताल का संचालन करता है, जबकि दो अलग-अलग नर्सिंग होम से जुड़े हैं।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित निजी नर्सिंग होम पर करीब दो सप्ताह पहले नवजात की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। उक्त मामले में आरोपी चिकित्सकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
जबकि निजी नर्सिंग होम संचालन से जुड़े रहे एक संविदा स्वास्थ्यकर्मी सहित तीन पर सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया ने कार्रवाई करते हुए जिला महिला अस्पताल से उनका स्थानांतरण अलग-अलग सीएचसी पर कर दिया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में ओटी टेक्निशियन मोहम्मद हारुन का ट्रांसफर सीएचसी गढ़ी नोआबाद किया गया है। जबकि संविदा स्टॉफ नर्स दीपाली रामप्रसाद का ट्रांसफर सीएचसी भोपा और संविदा स्टॉफ नर्स पंकज सैनी को सीएचसी सिसौली भेजा गया है।
तीनों संविदाकर्मियों को तुरंत ज्वाइनिंग के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि दो में से एक स्टॉफ नर्स एक निजी नर्सिंग होम पर सिजेरियन का काम भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें