फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत निधि से लाखों रुपये निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत निधि से लाखों रुपये निकालने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बुढ़ाना ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान ने गांव के सचिव और प्रशासक पर ग्राम पंचायत निधि से करीब 44 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। खंड विकास अधिकारी ने शिकायत मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता के बाद चारों ग्राम पंचायतों की निधि के खाते फ्रीज करवा दिए।
विकास खंड की ग्राम पंचायत जोला के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान हाजी जमशेद ने बताया कि उनके गांव की ग्राम पंचायत निधि से करीब 29 लाख रुपये ग्राम पंचायत सचिव फैसल और प्रशासक एडीओ कृषि विभाग अनंगपाल ने निकाले हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टोड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान अनुज ने तीन लाख रुपये गांव की निधि से निकालने, हुसैनाबाद भनवाड़ा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान उस्मान ने निधि से सात लाख, कल्याणपुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान साहिल ने करीब पांच लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। चारों ग्राम पंचायत के प्रधानों का कहना है कि चारों गांवों का सचिव फैसल और प्रशासक एडीओ कृषि विभाग अनंगपाल है। दोनों ने मिलकर निधि से पैसे निकाले हैं। गांव जोला निवासी सहकारी समिति बुढ़ाना के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत ने भी पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
- शासन की गाइड लाइन के अनुसार प्रशासक की देखरेख में पैसा सभी गांवों में पानी, स्कूल कार्य और खराब रास्तों पर खर्च किया गया है। सभी कार्य और खर्चे को नेट पर डालकर शासन-प्रशासन को सूचना दी जाती है। विकास कार्यों के फोटो भी नेट पर डाले जाते हैैं। - ग्राम पंचायत सचिव, फैसल।
- ग्राम पंचायत निधि से पैसे निकलने की सूचना उन्हें मिली थी। सूचना के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव से वार्ता की गई। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश और निर्देशों के अनुसार चारों ग्राम पंचायत की निधि के खाते फ्रीज करवा दिए गए हैं। कितने पैसे निकालने, कहां खर्च हुए इसकी जांच की जा रही है। - खंड विकास अधिकारी, कपिल कुमार।
विज्ञापन

- चारों गांवों की हिंदुओं की आबादी ग्राम प्रधानों ने कोई विकास कार्य नहीं करवाया था। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने एडीओ प्रशासक और बीडीओ को हिंदुओं की आबादी में विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए थे। वहीं पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। - क्षेत्रीय विधायक, उमेश मलिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें