मुजफ्फरनगर। अलमासपुर निवासी अनीता ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वशिष्ठ हॉस्पिटल में उनकी पुत्री काजल के ऑपरेशन में लापरवाही हुई।
काजल का पित्त की थैली का ऑपरेशन सात अगस्त को हुआ था। ऑपरेशन के बाद काजल की तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। अनीता का दावा है कि चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान पेट की एक नस काट दी। इस कथित गलती के कारण उनकी पुत्री को काफी परेशानी हो रही है। दूसरी ओर चिकित्सक आशीष वशिष्ठ ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पित्त की थैली का ऑपरेशन सफल रहा था और मरीज स्वस्थ होकर घर गई थी। आशीष वशिष्ठ के अनुसार, काजल को कोई अन्य बीमारी है, जिसके बारे में झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।