फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक को थाने लाकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
पुलिस ज्यादती के बारे में बताता रणखंडी का अंकित - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। भाइयों के बीच लेनदेन के विवाद में पुलिस एक व्यक्ति को उठा ले गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे चौकी पर ले गए, जहां नशे में उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे थाने ले जाकर भी पीटा गया। हालांकि बाद में ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोप है कि इसके लिए भी पुलिस ने पैसा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रणखंडी गांव निवासी अंकित ने शरीर पर पिटाई के निशान दिखाते हुए पुलिस पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके अपने भाई पर पैसे उधार चल रहे हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व गन्ने की पर्ची और लिमिट के पैसे भाई पर रुके हुए हैं। बुधवार को वह फोन पर इस संबंध में बहन से बात कर रहा था। भाभी ने यह सब भाई को बताया जिसके चलते भाई ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे अपने साथ पुलिस चौकी पर ले गए। जहां उन्होंने नशे की हालत में उसके साथ जमकर मारपीट की। यहां से वह उसे थाने ले गए और वहां भी उसे मारा पीटा गया, बाद में ग्राम प्रधान पति उसे छुड़ाने पहुंचे। जिसके चलते पुलिस ने 500 रुपये लेकर उसे छोड़ा। ग्राम प्रधान पति प्रमोद राणा ने बताया कि पैसे के लेनदेन में पुलिस अंकित को ले गई थी। जहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। वह उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले में कार्रवाई कराएंगे। उधर, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत करता है तो जांच कराएंगे।

शरीर पर पिटाई के निशान दिखाता अंकित- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें