फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिपाही पर पिटाई करने का आरोप, थाने में दिया धरना

Sun, 22 Dec 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मां व भाई के साथ पिता से जेल में मिलने के जाते समय बाइक खड़ी करने के दौरान भाकियू तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक के भाई मुस्तफा की एसओजी टीम के सिपाही ने डंडे से पिटाई की। यह आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाना सिविल लाइन पर धरना शुरू किया है। अधिकारियों ने जांच के लिए दस दिन का समय मांगा लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े हैं।
शहर कोतवाली के मिमलाना निवासी मुस्तफा के पिता ईंशाद जेल में बंद हैं। मुस्तफा अपनी मां राशिदा व भाई अब्दुल समद के साथ शनिवार सुबह जेल में पिता से मिलने के जा रहा था। गांधी कॉलोनी पुल के नीचे वह अपनी बाइक खड़ी कर रहा था। तभी गाड़ी में एसओजी टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एक सिपाही ने मुस्तफा की डंडे से पिटाई की, जिससे उसके सिर में चोट आईं। इसके बाद सभी सिपाही गाड़ी में बैठकर चले गए। मुस्तफा ने यह जानकारी अपने भाई भाकियू तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक को दी। उन्होंने जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी को बताया। निखिल चौधरी के नेतृत्व में ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर दर्जनों कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की माग को लेकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने मुस्तफा को इलाज दिलाया। आइपीएस सीओ सिटी व्योम बिंदल ने जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी से वार्ता की। काफी समझाने के बाद भी कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने चेतावनी दी कि मुकदमा दर्ज होने पर ही धरना समाप्त होगा। धरने पर शहजाद मलिक, मोनू धीमान, भूरा, जमीर अहमद आदि माैजूद रहे।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें