फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

चरथावल। घर के सामने से जेनरेटर को चुराने की शिकायत पर आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ चोरी और जान लेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे कस्बे के मोहल्ला बाजार कलां में मकान के सामने खड़े जेनरेटर को दूसरे मोहल्ले के तीन युवकों पर चुराने का आरोप लगा था। चोरी का पता चलने पर अभय त्यागी अपने भाई ओशो और आर्य को लेकर आरोपियों के मोहल्ले में जाकर जेनरेटर लाने का कारण पूछा, तो दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। उसके बाद तीनों युवक घर वापस आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने अभय के मकान में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें अभय, ओशो और आर्य घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। नीरज ने तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुब्बारा लगने से बाइक फिसली, तीन छात्र घायल
चरथावल। फाग के दिन रोहाना रोड पर आंख में गुब्बारा लगने से बाइक सवार छात्र तुषांक त्यागी घायल हो गया। तुषांक मंगलवार को रोहाना मार्ग पर अपनी बाइक से जा रहा था। उसके साथ उसके दोस्त शुभम और गौरव भी थे। कस्बे में रोहाना रोड पर उसके किसी ने गुब्बारा मार दिया, जो उसकी आंखों में लगा। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों युवक बाइक समेत गिर गए। बाइक तेज गति में होने के कारण बिजली के खंभे से टकरा गई। तुषांक को गंभीर चोटें आई। पुलिस और परिजनों ने घायल तुषांक को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें