फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमी ने पूछताछ में उगला ऐसा सच, अफसर भी हैरान, दर्दनाक है पूरा मामला

Mon, 12 Sep 2022 09:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

प्रेमी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोनिया की मौत के बाद शव को बोरे में बंद कर गंगनहर में फेंक दिया था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
सोनिया की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में छपार थाना क्षेत्र के बसेड़ा गांव से अनुसूचित जाति की सोनिया (24) संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने प्रेमी और उसके मौसेरे भाई पर युवती को लापता करने का आरोप लगाया। प्रेमी ने दावा किया कि सोनिया ने शादी की जिद करते हुए जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को बोरे में बंद कर गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर गंगनहर में युवती की तलाश कराई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


बसेड़ा गांव निवासी अनुसूचित जाति के अभिषेक और सोनिया के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार दोपहर 12 बजे सोनिया घर से लापता हो गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सोनिया के पिता हरिचंद ने पुलिस को बताया कि गांव का ही अभिषेक और उसकी मौसी का बेटा पचेंडा रोड नई बस्ती निवासी गौरव बाइक पर सोनिया को अपने साथ ले गए। दोनों पर सोनिया को गायब करने का आरोप लगाया गया है। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि सोनिया ने शादी की जिद करते हुए खुद ही जहर खा लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने उसका शव बोरे में बंदकर गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह गाजियाबाद से पीएसी के गोताखोर बुलाए। सीओ सदर यतेंद्र नागर और प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार गंगनहर किनारे पहुंचे और छानबीन की। देर शाम तक शव बरामद नहीं हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Murder Case: अब SSP ने लिया ये एक्शन, बेटे की हत्या से सदमे में परिजन, सांत्वना देने पहुंचे मंत्री

विज्ञापन

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश कराई जा रही है। बसेड़ा के सजातीय अभिषेक और सोनिया के बीच एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इससे नाराज थे। जबकि सोनिया शादी करना चाहती थी। 

यह भी पढ़ें: पंचायत में मुर्गा बना दूल्हा: पोल खुलने पर आगबबूला हुए दुल्हन पक्ष के लोग, बरातियों की जमकर धुनाई, तस्वीरें

अभिषेक के घर पर पहुंच गई थी सोनिया
आरोपी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि सोनिया उसके घर कमरे में आ गई थी। घर पर उसकी मौसी का लड़का गौरव भी आया हुआ था। शादी की जिद करते हुए सोनिया ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत खराब होने लगी तो दोनों उसे गंगनहर पर गए, लेकिन तब तक सोनिया की मौत हो गई। दोनों ने शव को बोरे में बंद कर गंगनहर में फेंक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें