फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस की गिरफ्त से भागा आरोपी, मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पत्नी पर तेजाब डालने का आरोपी गिरफ्तार करने पर मेडिकल के लिए ले जाए जाने के दौरान दो पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर बाइक से कूद कर हथकड़ी सहित भाग गया। उसे बाद में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी हैं।
विज्ञापन


किदवई नगर निवासी शाहनवाज को बृहस्पतिवार रात मछली बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाने के दौरान शुक्रवार दोपहर वह खालापार थाने के सिपाही संदीप और शेर सिंह को धक्का देकर बाइक से कूद कर हथकड़ी सहित भाग गया।

यह सूचना देने पर खालापार, शहर कोतवाली, नई मंडी और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने नगर में नाकाबंदी कर दी। सूचना मिली कि आरोपी सुजड़ु के जंगल की ओर भागा है, इसके बाद पुलिस ने कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास घेराबंदी कर उसे बाइक पर जाते हुए रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहनवाज के पैर में गोली लग गई। उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि उसने अपनी पत्नी पर तेजाब डाला था। इसका मामला 23 जून को खालापार थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन



वर्जन
आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका चालान कर दिया है। - सिद्धार्थ के मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें