फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना तिराहे पर तीन दिन से फटी है पाइप लाइन, पेयजल आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

खतौली। नगर में बुढ़ाना तिराहे पर तीन दिन से पाइप लाइन फटी है। इस कारण बुढ़ाना तिराहे के आसपास क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन जर्जर अवस्था में है। नगर में कहीं न कहीं पाइप लाइन फट जाती है। इस कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर में एक ही पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति होती है। गर्मी के दिनों में पाइप लाइन फटने से लोगों को अधिक परेशानी से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

हैंडपंप तो लगे हैं, मगर कुछ खराब भी पड़े हैं। बुढ़ाना तिराहे पर तीन दिन से पाइप लाइन फटी हुई है। इस कारण जीटी मार्ग, बुढ़ाना मार्ग, इस्लाम नगर की जलापूर्ति बाधित है। तीन दिन से नागरिक पैसे खर्च कर वाटर प्लांट से पीने के लिए पानी मंगवा रहे हैं।
सुनील कुमार, नौशाद, फुरकान, अनिल आदि का कहना है कि इस संबंध में पालिका अधिकारियों से शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विगत दिनों जीटी मार्ग, होली चौक समेत कई स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज हो चुकी है। इसको कई-कई दिनों में ठीक कराया गया था। पाइप लाइन को ठीक कराया जाना चाहिए। इस कारण गर्मी में लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

बुढ़ाना तिराहे पर पाइप लाइन फट गई थी। पाइप लाइन ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। पाइप लाइन को ठीक करा कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। गर्मी के दिनों में पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुछ स्थानों पर नई पाइप लाइन भी डाली गई है। पानी के अधिक दबाव के कारण पाइप लाइन लीकेज हो जाती है। - राजीव कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खतौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें