-18 सितंबर को गांव से बुलाकर ट्रक पर सोनीपत ले गया था आरोपी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। 15 दिन बाद कुटेसरा के युवक की सोनीपत में हत्या का आरोप लगाया गया। बृहस्पतिवार को भाकियू के नेतृत्व में परिजनों ने गांव में धरना देकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने मौके पर दरोगा को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने को तहरीर दी।
गांव निवासी अंकुर शर्मा को 18 सितंबर को कुटेसरा से सोनीपत का आरोपी युवक ट्रक पर लेकर गया था। वादी मुकेश शर्मा ने बताया कि मृतक उनका भतीजा था। वह ट्रक पर चालक और पार्टनर था। 20 सितंबर को सोनीपत से अंकुर की मौत की सूचना फोन पर मृतक के छोटे भाई को दी गई। गमजदा परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था।
परिजनों ने अब युवक की हत्या की आशंका जताई है। भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में परिजनों और ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। वहीं अफसरों को मौके पर बुलाकर मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। घंटों बाद कुटेसरा चौकी से दरोगा मौके पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने आला अफसरों को फोन पर घटना से अवगत कराया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। नत्थू सैनी, अरविंद त्यागी, काकू शर्मा, संजू शर्मा, सुभाष, राजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।