फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दून हाईवे पर हादसा, सड़क पार कर रहे दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- ककरौली के गांव चौरावाला का रहने वाला था मांगेराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार/ ककरौली। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार के निकट देर रात सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से दुकानदार चौरावाला गांव निवासी मांगेराम (55) घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



थाना ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी मांगेराम कश्यप ने छपार के निकट हाईवे पर कांवड़ यात्रा में फास्ट-फूड की अस्थाई दुकान खोल रखी है। रविवार की रात वह किसी कार्य से सड़क पार कर रहा था। उसी वक्त किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। सोमवार दोपहर में पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन




ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी मांगेराम के तीन बेटे है। बड़ा एक्शन कुमार, अश्वनी और सबसे छोटा अनित कुमार, पत्नी बाला, भाई मास्टर ब्रह्म सिंह और किरण पाल है। परिवार में शोक छाया है। बताया गया कि मांगे राम छपार क्षेत्र में पूर्व समय में सब्जी की खेती भी करता था जिस कारण उसकी उधर क्षेत्र में जान पहचान थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें