फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक की घोर लापरवाही से हुआ हादसा

विज्ञापन
जानसठ में पलटी प्राइवेट के अंदर से घायल यात्रियों को निकालते लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बस चालक की घोर लापरवाही से हुआ हादसा
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सोमवार की सुबह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ। मुसाफिरों ने बताया कि टाइम लिमिट पूरी करने के चलते चालक बस को बेहद तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था, जिसके चलते सवारियों की जान पर बन आई।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर मीरापुर से मुजफ्फरनगर तक चलने वाली प्राइवेट रूट की बसों को लोकल व एक्सप्रेस टैग से चलाया जाता है। इनमें एक्सप्रेस टैग वाली बसों का पूरा सफर तय करने का समय निर्धारित है। हादसे का शिकार हुई बस में सवार मुसाफिरों का कहना है कि बस मीरापुर से रवाना होने के बाद चालक शुरूआत में अधिक सवारियां उठाने के चक्कर में बस को काफी धीमे चलाता रहा। बाद में मुजफ्फरनगर पहुंचने की टाइम लिमिट पूरी करने के फेर में चालक ने बेहद तेज रफ्तार से बस दौड़ानी शुरू कर दी। इसी के चलते जानसठ पहुंचने पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक और कंडक्टर घटनास्थल से फरार हो गए, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराया ट्रैक्टर-ट्रॉला
जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हुए हादसे में गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉला गांव जटवाड़ा निवासी साजिद का था। साजिद ट्रैक्टर-ट्रॉला लेकर टिकौला शुगर मिल में जा रहा था। जानसठ में हुए हादसे के बाद सामने से आती तेज रफ्तार बस से बचने के लिए साजिद ने भी ट्रैक्टर-ट्रॉले को अपनी साइड तेजी से काटा, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉला भी सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराया। जोरदार टक्कर से खंभा पूरी तरह हिल गया। गनीमत रही कि एचटी लाइन का तार नहीं टूटा और न ही ट्रैक्टर-ट्रॉले में करंट उतरा, अन्यथा हादसा ओर भी भयंकर रूप ले सकता था।
विज्ञापन

ये हुए हादसे के शिकार
गांव सलारपुर निवासी मोहसिना पत्नी ननका की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत।
- घायल- आजम, रीना व रिहाना निवासीगण संभलहेड़ा, रीना व मीना निवासी मीरापुर, रईसा निवासी गांव चुड़ियाला, मोहम्मद अली निवासी मवाना, शमसीना निवासी पानीपत, हसीन, वसीला, अब्बास, अकरम अली, नवाब, अहसान, जाहिद अली, नवाब व दिलनवाज सभी निवासीगण जानसठ।
ये घायल हुए रेफर- अरशद अली, नवाब, अहसान, अब्बास, अरशद, दिलनवाज, जाहिद व नईम को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें