फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Muzaffarnagar: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार की टक्कर से दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 02 Aug 2023 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए दर्दनाक हादसे में मंगलवार देर रात बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतक चाचा भतीजा बताए गए हैं। हादसा दिल्ली देहरादून हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसा, एक्सीडेंट, Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन


भोपा क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव निवासी सोमपाल (55) पुत्र हरिद्वारी अपने भतीजे बबलू (34) के साथ बाइक पर सवार होकर देर रात दिल्ली-देहरादून हाईवे से होते  मुजफ्फरनगर होते हुए अपने गांव लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा के बाद मेरठ पर चर्चा: इतिहासकार का बड़ा दावा, बौद्ध मठ तोड़कर गजनवी ने बनवाई थी मेरठ की जामा मस्जिद
विज्ञापन
विज्ञापन


छपार क्षेत्र में गांव परेई चौराहे पर हाईवे पार करते समय उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चाचा-भतीजे घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें