फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हादसा: कच्चे मकान की गिरी छत, तीन बच्चों सहित आठ लोग मलबे में दबकर घायल

Mon, 24 Jun 2024 11:43 AM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में आज सुबह एक कच्चे मकान की छत गिरने से तीन परिवारों के आठ लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर बुढ़ाना कस्बे की सफीपुर पट्टी में सुबह के समय एक कच्चे मकान की छत गिरने पर तीन बच्चों सहित दो परिवारों के आठ लोग दब कर घायल हो गए। हादसा सुबह लगभग चार बजे हुआ। उस समय दोनों परिवारों के सदस्य सो रहे थे।

विज्ञापन


हादसे में शहजाद (35) पुत्र अकबर सैफी, मुरसलीन (27) पुत्र अकबर, आजमा (25) पुत्री अकबर, फैसल (16) पुत्र शहजाद, गुलकिशा (23) पत्नी मुरसलीन व असद (9), रैयान (7) व उमर उर्फ भूरा पुत्र  मुरसलीन घायल हो गए।

उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस व प्रशासनिक विभाग टीम भी मौके पर पहुंची थी। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें