फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर से गिरी महिला को रौंद गया कैंटर

Sun, 06 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। बावनदरा पुल के पास शनिवार को अनियंत्रित होकर स्कूटर से गिरी महिला को कैंटर चालक रौंदकर भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। मुआवजे की मांग करते हुए सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हुई। बाद में एसपी सिटी प्रदीप कुमार गुप्ता ने उचित मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया और शव को पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मलीरा निवासी पप्पू पत्नी सोनम (42) के साथ स्कूटर पर सवार होकर रिश्तेदारी में गए थे। सहारनपुर रोड से लौट रहे थे। रात करीब सवा नौ बजे छपार थानाक्षेत्र के अंतर्गत बावनदरा पुल के पास पहुंचे थे कि उनके स्कूटर के सामने साइकिल सवार आया। उसे बचाने के चक्कर से पप्पू का स्कूटर फिसकर गया। पप्पू सड़क किनारे कच्चे में गिरा, जबकि सोनम सड़क पर जा गिरी। इस दौरान पीछे से कैंटर चालक आया और सोनम को रौंदकर भाग गया। सोनम की मौके पर मौत हो गई।

आसपास के काफी लोग जमा हो गए। हादसे में मौत की खबर पर मलीरा से भी काफी लोग आ गए। इस बीच पहुंची पुलिस को गुस्साए ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया। तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने आरोपी वाहन चालक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। छपार थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह समेत पुलिस फोर्स ने समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मांग पूरी होने पर ही जाम खोलने पर अड़ गए। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने वायलेस पर सूचना फ्लैश पर रूट डायवर्ट कराया। इनके साथ बेटा जोनी भी था, वह भी घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन


ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला 
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर सुजडू चुंगी के पास शनिवार को बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गऊ शाला मोहल्ला निवासी नरेश (28) पुत्र अनिल सन्नी के साथ बाइक घर से काम से मेरठ रोड की आईटीआई के समीप गया था। बाइक से लौटते हुए दोनों सुजडू चुंगी पर पहुंचे थे। इस दौरान तेज गति से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी दी, जिसमें नरेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के पास आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।

खबर मिलते ही पर नरेश के परिजन भी पहुंच गए। मौत से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई के साथ मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक के परिजनों की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें