सार
गुरुग्राम से हरिद्वार गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं की कार छपार टोल के पास ट्रक में घुस गई। हादसे में दंपती और उनके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा परिवार घायल हो गया। घटना सोमवार देर रात हुई।
क्षतिग्रस्त कार व दंपती और बेटे की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
हरियाणा के गुरुग्राम से गंगा स्नान के लिए निकले दो परिवारों की खुशियों को मुजफ्फरनगर के छपार हाईवे पर हादसे ने मातम में बदल दिया। सोमवार रात करीब ढाई बजे दिल्ली-दून हाईवे पर छपार टोल के पास एक कार ओवरटेक करते हुए ट्रक में पीछे से जा घुसी।