फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रात में फरार, सुबह इनाम और शाम को मुठभेड़ में ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/भोपा। बुढ़ाना में मुठभेड़ के दौरान मारा गया 25 हजार का इनामी अजय उर्फ अजयवीर सोमवार रात में छह साथियों के साथ पुलिस से बचकर भाग निकला था। सुबह के समय उसके सहित सात बदमाशों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। शाम हुई तो वह मुठभेड़ में बुढ़ाना में मारा गया।

शामली के विनोद गड़रिया गिरोह का सक्रिय सदस्य जानसठ के गांव बयायच निवासी अजय उर्फ अजयवीर शातिर डकैत था। उसके गिरोह ने पिछले छह माह से जिले में डकैती की चार घटनाओं को अंजाम देकर आतंक बरपाया था। गिरोह के सदस्य घटना के दौरान मोबाइल का प्रयोग नहीं करते थे। वह कार में चलते थे लेकिन कारों को भी दूर ही खड़ी करते थे। जिस कारण गिरोह पुलिस की निगाह से बच जाता था। सोमवार रात में शाहपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में इस गिरोह के सदस्य आठ सदस्य पकड़े गए। जिनमें चार घायल हुए थे। गिरफ्तार बदमाशों ने ककरौली, नई मंडी, मंसूरपुर व शाहपुर में डकैती की चार घटनाओं को अंजाम देना बताया तो पूरा मामला सामने आ गया। मुठभेड़ के दौरान अजयवीर भाग गया था। लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

-

छत्तीसगढ़ में करता था सुकलाई सप्लाई का काम
अजयवीर ने विनोद गड़रिया गिरोह के साथ रहकर अपराध में हाथ पसारे हुए थे। दिखाने के लिए वह छत्तीसगढ़ में सुकलाई का काम करता था। उसने छह माह पहले ही सोनीपत में एक फैक्टरी में काम करने वाली रजनी से शादी की थी। जो थाना सिविल लाइन जनकपुरी में रहती है। उसे रात में पुलिस ने सूचना दी कि उसके पति का शव पुलिस के पास है। वह आकर शव ले जाए। शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया गया। रजनी ने अपने रिश्तेदार के साथ वहां पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। बताया गया कि अजयवीर का बड़ा भाई व अन्य रिश्तेदार गांव में ही रहते है।


विनोद पाल दोनों मुठभेड़ में शामिल
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शाहपुर व बुढ़ाना क्षेत्र में विनोद गड़रिया गिरोह के सदस्यों के साथ 15 घंटे में दो बार मुठभेड़ हुई। दोनों ही मुठभेड़ में गिरोह का सरगना शामिल था। दोनों मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर विनोद गड़रिया व उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में यह हुए थे फरार
- शाहपुर में हुई मुठभेड़ में विनोद पाल उर्फ विनोद गडरिया, निवासी इस्सोपुर खुरगान थाना कैराना।
- अजय उर्फ अजय वीर, निवासी बसायच थाना जानसठ।
- संदीप पाल, निवासी भन्डूर थाना सिखेड़ा।
- आकाश, निवासी अभिपुरा थाना मंसूरपुर।
- इस्तकार निवासी भूरा थाना कैराना।
- नितिन किरतपुर व रवि निवासी शाहपुर फरार हो गए थे। जबकि बुढ़ाना में हुई मुठभेड़ में विनोद गड़रिया व भंडूर निवासी संदीप फरार हुए थे। मुठभेड़ में मृतक अजयवीर ने संदीप के साथ ही अपराध करना शुरू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें