-विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर सुधारने के निर्देश अध्यापकों को दिए
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। खंड शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर सुधारने के निर्देश अध्यापकों को दिए।
खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कंपोजिट विद्यालय खेड़ी तगान में पंजीकृत 135 बच्चों के सापेक्ष 124 बच्चे उपस्थित मिले।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नावला में पंजीकृत 152 बच्चों के सापेक्ष 147 बच्चे उपस्थित मिले। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नावला में पंजीकृत 182 बच्चों के सापेक्ष 169 बच्चे उपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय नावला में सभी कक्षाओं में परीक्षा होती मिली। प्राथमिक विद्यालय नावला नंबर 3 में पंजीकृत 158 बच्चों के सापेक्ष 140 बच्चे उपस्थित मिले। अध्यापकों को और अधिक प्रयास के साथ बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने के निर्देश दिए गए।
अध्यापकों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन अभिभावकों से संपर्क कर शत-प्रतिशत बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति कराएं। अध्यापकों को यू डायस पोर्टल पर सभी बच्चों की अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक माह अभिभावकों की बैठक अवश्य आयोजित करने, अच्छा कार्य करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित करने के निर्देश दिए गए हैं।