फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक यादव का तबादला, विनीत जायसवाल होंगे नए एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव का तबादला मथुरा एसएसपी पद पर हो गया है। उनके स्थान पर अमरोहा से विनीत जायसवाल को मुजफ्फरनगर का नया एसएसपी बनाया गया है। विनीत 2014 बैच के आइपीएस है और 2020 में शामली एसपी रह चुके है।
आईपीएस अभिषेक यादव मुजफ्फरनगर में दो जुलाई 2019 को एसएसपी का कार्यभार ग्रहण किया था। सीएए प्रदर्शन के दौरान आनलाइन एफआरआर दर्ज कराकर उसकी कापी आरोपियों के घर चस्पा कराई थी। आरोपियों के फोटो चौराहे पर लगवाए थे। आरोपियों के प्रतिष्ठानों पर भी नोटिस चस्पा करा दिए थे। उन्होंने अपने तीन साल के कार्य काल में ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। जिम में प्रयोग किए जाने वाले नकली फूड संप्लीमेंट का भंडाफोड़ किया था। नकली शराब बनाने का भी बडे़ स्तर पर खुलासा किया था। पुलिस लाइब्रेरी, पुलिस कैफे, पुलिस लाइन में जिम, क्रिकेट अकादमी, पुलिस लाइन में सैलून व पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक बैरक बनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस माडर्न स्कूल का नवीनीकरण
मुजफ्फरनगर। पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए बनाये गए पुलिस माडर्न स्कूल के नवीनीकरण कार्य का उद्धाटन महिला आरक्षी सोनिया सिंह की तीन वर्षीय पुत्री अनाया सिंह ने किया। अनाया पुलिस माडर्न स्कूल में स्थित प्ले क्लास में पढ़ती है। स्कूल में नए कमरे बनाये गए है। प्रशिक्षित टीचिंग स्टाफ को नियुक्त किया गया है। क्लास रुम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब बनाए गई है। संपूर्ण स्कूल के क्लास रूम, कार्यालय, लाइब्रेरी, लेब, एक्टीविटी रुम सहित सभी स्थानों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जोड़ा गया है। इस मौके पर एसपी अपराध प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें