फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एबीसी सेंटर खुला, 32 लाख में होगी दो हजार कुत्तों की नसबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोजाना खतरनाक होते आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण करने के लिए उनकी नसबंदी कराए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के पचेंडा रोड पर एनिमल बर्थ कंट्रोल यानी एबीसी सेंटर का शुभारंभ चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया।
एबीसी सेंटर पर आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज के प्रभाव से बचाने के लिए उनका वैक्सीनेशन किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों से शुरुआत होगी और इसके बाद कॉलोनियों में भी टीम अभियान चलाएगी। पहले चरण में 32 लाख रुपये में दो हजार कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका की ओर से जीव दया फाउंडेशन के नाम ठेका छोड़ा गया है। संस्था ने दो हजार कुत्तों की नसबंदी के लिए 32 लाख रुपये में ठेका लिया है। पालिका की ओर से नसबंदी के एवज में प्रति कुत्ता 1650 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी ने बताया कि एबीसी और टीकाकरण केंद्र की शुरुआत से एक ओर पशुओं के अनियंत्रित प्रजनन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर रेबीज जैसी गंभीर बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने में भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

पहले चरण में एबीसी केंद्र की टीम नगर पालिका प्रशासन के साथ समन्वय कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाएगी। कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को अभियान में शामिल किया जाएगा।
उधर, सेंटर के अंदर ही वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ भाजपा नेता विवेक बालियान और गौरव स्वरूप ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें