फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में आरती और पायल की टीम जीती

विज्ञापन
चरथावल गांधी इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खो-खो में आरती और पायल की टीम जीती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर प्रधानाचार्य विजयवीर तोमर ने छात्र-छात्राओं को फिट इंडिया की शपथ दिलाते हुए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई। फर्राटा दौड़ और खेलकूद में बच्चों ने दमखम दिखाया। खो-खो सीनियर वर्ग में आरती और जूनियर वर्ग में पायल की टीम विजेता रही।
शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक आदेश गर्ग और कॉलेज प्रबंधक नवीन सिंघल ने कबूतर उड़ाकर किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग ने किया। निर्णायक मंडल ने पहले दिन हुई प्रतियोगिता में खो-खो में आरती और पायल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद जूनियर वर्ग में अरमान, रजत और विक्रांत एवं सीनियर वर्ग में अनु, छवि और आशा एवं 800 मीटर दौड़ सावेज, अंकित और अमरदीप एवं 400 मीटर दौड़ में पीयूष, रोमिश, साहिब एवं बालिका वर्ग में सिमरन, अन्नु और अनुष्का, बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ जूनियर में सानिया, खुशीपाल और रोशन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मौके पर प्राणेश सिंघल, रिक्की गर्ग, विशाल, शारीरिक शिक्षक समीर कुमार, अरुण कौशिक, स्वतंत्रमणि और संजय कुमार आदि का सहयोग रहा।

चरथावल गांधी इंटर कॉलेज में कबड्डी टूर्नामेंट में दमखम दिखाते खिलाड़ी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

चरथावल खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेतें छात्र- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें