फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आप ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में प्रदेश की कानून व्यवस्था मेें सुधार की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के तहत आप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एडीएम वित्त आलोक कुमार को राज्यपाल के ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया कि सूबे की कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है। रोजाना कहीं न कहीं हत्या की घटना होती हैं। एनसीआरबी के डाटा के मुताबिक दलितों व महिलाओं के प्रति अपराध बढे़ हैं। रायबरेली के लालगंज में हुई रिक्शा चालक की मौत का मामला उठाते हुए घटना की जांच कराकर वहां के पुलिस अधीक्षक को निलंबित कर पीडित परिजनों को पचास लाख की आर्थिक सहायता की मांग की गई हैं। जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, उपाध्यक्ष रोहन त्यागी, कुलदीप तोमर, तसव्वुर हुसैन, वसी खैरी, शहजाद, नबी जैदी, कमल वशिष्ठ, सुलेमान, डा.अनिल, जावेद, आबाद, रोशनलाल, मोहित चौधरी, सुशील, वितुल, ताहिर, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें