खतौली। विकास खंड में लगाए गए शिविर में विभिन्न पेंशन योजनांतर्गत लगभग चार हजार आठ सौ आधार कार्ड प्राप्त किए गए। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को ब्लाक में समाजवादी पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजना के लिए आधार कार्ड इकट्ठा करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
लोगों की आधार कार्ड जमा कराने को लेकर भीड़ लगी रही। शिविर में बीडीओ दुष्यंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पेंशन योजनाओं में आधार कार्ड अब अनिवार्य करदिए गए हैं। इसलिए विभिन्न पेंशनधारक धार कार्ड ब्लाक में जरूर जमा करा दें।