मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी राघव (23) ने पत्नी से मनमुटाव के चलते कमरे में फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
बताया गया कि मृतक महिला गुरुवार को रतनपुरी के गांव में पति के साथ दवाई लेने गई थी। इसी दौरान पत्नी ने वहां से लौटने से मना कर दिया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराया। राघव की पत्नी गांव में ही रह गई और वह अकेला वापस अपने घर लौट आया। इसी बात से परेशान होकर उसने देर रात कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।