फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक्वेट हॉल की पार्किंग में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल की पार्किंग में युवक को गोली मारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल की पार्किंग में सोमवार देर रात युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पीड़ित परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बचनसिंह कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई निखिल सोमवार रात क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी-समारोह में गया था। समारोह में निखिल की बचनसिंह कॉलोनी के ही विक्की खोपचा, सत्यम, विपुल शर्मा और लव कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर निखिल घर आने के लिए निकल गया। आरोप है कि जब निखिल बैंक्वेट हॉल की पार्किंग में खड़ी अपनी बाइक के पास पहुंचा तो, आरोपी भी वहां आ गए और निखिल से मारपीट करते हुए उस पर फायरिंग कर दी। गोली निखिल की कमर में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल निखिल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें