फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन के रोलर में फंसकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित पेपर मिल में मंगलवार सुबह मशीन के रोलर में फंसने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पेपर मिल में जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी अक्षय (22) शहर के भोपा रोड स्थित पेपर मिल में काम करता था। मंगलवार सुबह भी वह ड्यूटी पर आने के बाद काम पर लग गया था। इसी दौरान अचानक वह पेपर मिल की बड़ी मशीन के रोलर में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से मिल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गादला से पीड़ित परिजन व ग्रामीण मिल में जा पहुंचे और मिल प्रबंधन की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर नई मंडी योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, जिसके चलते परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें