फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: होटल से युवक-युवती को पकड़ा, थाने में बखेड़ा

Thu, 07 Nov 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाइवे स्थित एक होटल से अलग अलग समुदाय के एक युवक व युवती को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना दिया। युवक से पूछताछ कर पुलिस ने होटल मालिक व अन्य एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक का चालान किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि हाइवे पर एक होटल में दूसरे समुदाय का युवक एक युवती को लेकर मौजूद है। जिस पर उन्होंने होटल से दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों की वीडियो भी पुलिस को दी।
युवक मुजफ्फरनगर के गांव शेरपुर का रहने वाला है। युवती उत्तराखंड निवासी बताई गई है। आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को लेकर बजरंग दल के काफी संख्या में कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष देशराज के नेतृत्व में थाने में हंगामा कर धरने पर बैठ गए। पांच घंटे तक धरने पर बैठ कर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर से भी बात की। बाद में पुलिस ने युवक से पूछताछ की। उसने बताया कि युवती होटल वालों ने बुलाई थी। उसने रुपए दिये थे। होटल में उनसे आधार कार्ड भी नहीं लिए गए थे। इस जानकारी के बाद पुलिस ने होटल मालिक व मैनेजर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कार्यकर्ता धरना समाप्त कर चले गये। थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवक आसिफ का शांति भंग में चालान कर दिया है। धरना देने वालों में सुमित बजरंगी, यतेंद्र त्यागी उर्फ टिंकू, रणजीत शर्मा, राहुल उपाध्याय खामपुर, बालेन्द्र,शैंकी शर्मा,विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें