फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेड़ का टहना टूट कर गिरा, बाइक सवार चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मीरापुर मार्ग पर गांव याहियापुर के निकट अचानक पेड़ का एक बड़ा टहना टूट कर गिर गया, जिसके नीचे दबकर बाइक सवार चार लोग घायल हो गए।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी रोहताश, आबिद, शमीम, मुस्तकीम रविवार सुबह करीब छह बजे गांव रसूलपुर कैलोरा एक कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए बाइक से जा रहे थे। यह जब मीरापुर मार्ग पर गांव गंगधाड़ी और याहियापुर के बीच पहुंचे तो अचानक पेड़ का एक बड़ा टहना टूट कर गिर गया। इसके नीचे दबने से दो बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगोंं ने बामुश्किल चारों लोगों को टहने के नीचे से निकाला, एंबुलेंस की सहायता से बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद रोहताश को मेरठ रेफर कर दिया गया। रोहताश की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें