फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ स्थित श्री दंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के शुभारंभ पर बैंड बाजों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। मध्य प्रदेश के कलाकारों ने शोभायात्रा में डमरू, झाझर, ढोल की थाप पर हर-हर महादेव का गुणगान किया, जो नगरी में आकर्षण का केंद्र रहा।
श्री दंडी आश्रम से शोभायात्रा में दिल्ली से आए मुख्य यजमान पूनम राज व राजकुमार राज सिर पर पोथी लेकर यात्रा में आगे आगे चले, जिसके बाद अनेक महिलाएं कलश के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गंगा घाट पर पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा में मध्य प्रदेश से श्री नंदी सेना भक्त मंडल सागर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर हर-हर महादेव का गुणगान किया। वृन्दावन के स्वामी करपात्र धाम से पधारे ब्रह्मानन्द सरस्वती महाराज ने कथा का अमृत रसपान कराया।
विज्ञापन

गायत्री तपोनिष्ठ जर्नादन स्वरूप ब्रहृाचारी महाराज, दिवाकर वशिष्ठ, दंडी स्वामी प्रबोधाश्रम महाराज, आचार्य शिवदत्त, आचार्य राजीव मिश्रा, आचार्य विनीत अवस्थी, पंडित मनोहर लाल भारद्वाज, गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें