उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को एक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को मामूली चोट आई है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली।
ये है पूरा मामला
तितावी के गांव अमीरनगर निवासी इनाम (40) पुत्र सफीक अपनी पत्नी फिरदौस के साथ मोटरसाइकिल से मुजफ्फरनगर जा रहा था। इसी बीच जैसे ही बघरा बस स्टैंड पर पहुंचा तो शामली की ओर से आ रहे रोड़ी से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इनाम की पत्नी सड़क किनारे जा गिरी और फिरदौस को मामूली चोट आई। जबकि इनाम ट्रक के नीचे बाइक के साथ फंस गया।
यह भी पढ़ें: यूपी: लड़कियां सप्लाई करता था आफताब, पूछताछ में खुला ऐसा राज, अफसर भी हैरान
बताया गया कि ट्रक के पहिये इनाम के पेट के ऊपर से उतर गए, जिससे इनाम की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/