फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोबाइल पर बात करते समय मजदूर की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल पर बात करने के दौरान एक मजदूर की तीसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के गांव खड़ौली बाइपास निवासी हसीन मकानों में टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता है। वह नई मंडी कोतवाली के एटूजेड रोड पर वेदांता कॉलोनी में मयंक के घर चार पांच दिन से साथी रिजवान के साथ काम कर रहा था। दाे दिन पहले अपने पड़ोसी शहजान (20) को काम करने के लिए बुलाया था। मंगलवार देर रात शहजान मोबाइल पर बात करते हुए छत पर चला गया। वहां जाल में पैर फंसने से वह छत से नीचे आ गिरा। साथी उसे तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि मृतक का बड़ा भाई फारूख आदि परिजन सुबह के समय पहुंचे थे। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। तब पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें